Create your Account
MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
MP Crime : इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। गली नंबर-3 में रहने वाले एकनाथ वाघ ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एकनाथ वाघ ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी का शव घर के दूसरे हिस्से में संदिग्ध हालत में मिला।
घटना के समय घर में दोनों के बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन पिता ने उन्हें दूध लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था। जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा और मां का शव कमरे में पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या के बाद आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 2. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
- 3. LSG vs GT IPL 2026: लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध ने झटके चार विकेट
- 4. Uttarakhand: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हुई बर्फबारी, राज्य में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

