Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs SA 3rd T20i: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Vpb
IND vs SA 3rd T20i: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
X
IND vs SA 3rd T20i: खेल डेस्क: सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तिलक वर्मा के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए, जो दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

IND vs SA 3rd T20i: 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुरुआत में ठोस खेल दिखाया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मार्को यानसेन ने 17 गेंदों में 54 रन की धुआंधार पारी खेली, लेकिन टीम 20 ओवर में 208 रन पर ही सिमट गई। अन्य बल्लेबाजों में हेनरिक क्लासेन ने 41 और एडन मार्करम ने 29 रन का योगदान दिया।

IND vs SA 3rd T20i: भारत की शुरुआत कमजोर रही, जहां संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा (50 रन) और तिलक वर्मा के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू ने कुछ खास योगदान नहीं दिया, जबकि हार्दिक पांड्या ने 18 और रमनदीप ने 15 रन बनाए।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire