Breaking News
Create your Account
President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
- Pradeep Sharma
- 08 Mar, 2026
President Draupadi Murmu Bengal Visit: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित ‘अपमान’ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
President Draupadi Murmu Bengal Visit: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित ‘अपमान’ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। उन्हें आज शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और पूछा गया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान तय प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया।
President Draupadi Murmu Bengal Visit: दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास आयोजित आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार के मंत्रियों की अनुपस्थिति का जिक्र किया था। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल को बदले जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए थे।
President Draupadi Murmu Bengal Visit: ब्लू बुक नियमों को लेकर सवाल
केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से यह भी पूछा है कि राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े सुरक्षा और प्रोटोकॉल से संबंधित ‘ब्लू बुक’ नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि कार्यक्रम का वेन्यू क्यों बदला गया।
President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि राष्ट्रपति ने बागडोगरा के पास हुए कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर भी असंतोष जताया था। यह कार्यक्रम पहले बिधाननगर में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसका स्थान बदल दिया गया।
President Draupadi Murmu Bengal Visit: सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “आमतौर पर जब राष्ट्रपति किसी राज्य में आती हैं, तो मुख्यमंत्री उनका स्वागत करते हैं और अन्य मंत्री भी मौजूद रहते हैं। लेकिन वह (ममता बनर्जी) नहीं आईं। राज्यपाल बदल गए हैं, इसलिए वे भी नहीं आ सके। चूंकि तारीख पहले से तय थी, इसलिए मैं यहां आई हूं। आप सभी के आने के लिए धन्यवाद।”
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : क्रांकीट लेकर जा रही हाइवा घाटी में पलटी, CRPF जवान बने ‘देवदूत’, घायलों की बचाई जान
- 2. Draft of New EV Policy: 'दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030' का ड्राफ्ट जारी, परिवहन विभाग ने जनता से मांगा सुझाव, EV पॉलिसी में और क्या? जानें यहां
- 3. Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां
- 4. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

