Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 101 वाहन चालकों पर 30,300 रुपये का जुर्माना...

उन्होंने विशेष रूप से नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 101 वाहन चालकों पर 30,300 रुपये का जुर्माना...
X

CG News : लोरमी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (आईपीएस) के निर्देशन पर लोरमी पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 101 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे 30,300 रुपये का समन शुल्क लिया गया। यह कार्रवाई लोरमी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से की गई है।


CG News : बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी लोरमी माधुरी धीरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस ने 28 नवंबर 2024 को एक साथ 101 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इन चालकों पर विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए जुर्माना लगाया गया, जिसमें कुल 30,300 रुपये की राशि वसूली गई। पुलिस की अपील- लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क हादसों से बचने और सुरक्षित यातायात के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से नियमों का पालन करने की सलाह दी है।


CG News : लोरमी पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि बिना नियमों का पालन किए सड़क पर वाहन चलाने से न केवल खुद की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालती है। आगे भी होगी कार्रवाई- लोरमी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire