Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर 8 लाख रूपए ठगी कर हुआ फरार

महिला से संबंध बनाए और बाद में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगद और जेवर हड़प लिए।

CG Crime : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर 8 लाख रूपए ठगी कर हुआ फरार
X

CG Crime : बिलासपुर। बिलासपुर में प्रेम जाल और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोरबा की एक महिला को शादी का भरोसा देकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले महिला से संबंध बनाए और बाद में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगद और जेवर हड़प लिए।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, साल 2023 में उसकी पहचान मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पवन यादव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शादी को लेकर सहमति बन गई। साल 2024 में दोनों की पहली मुलाकात बिलासपुर में हुई, जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। इसी दौरान आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर शारीरिक संबंध भी बनाए।

आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे साढ़े तीन लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर हार, चूड़ी और चेन भी ले लिए। जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और कुछ समय बाद उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को कोरबा जाने के बजाय हर बार बिलासपुर बुलाता था। दोनों की मुलाकात तोरवा स्थित एक होटल में होती थी, जहां आरोपी ने महिला से संबंध बनाए और रुपये-जेवर भी लिए। मामले में महिला ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पवन यादव के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire