Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Accident : केमिकल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्राइवर हिरासत में
- Rohit banchhor
- 08 Sep, 2025
इस हादसे में जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। शंकर नगर के पास एक केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गौतम नगर, खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव आज सुबह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्सीपार से छावनी की ओर जा रहे थे। तभी शंकर नगर के पास एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र का सिर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।
उनके दोस्त को गंभीर चोटें आईं, और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और उसे छावनी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पेड़ में एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस जांच में जुटी
- 2. MPSOS RJN 2026: रूक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फेल और अनुपस्थित छात्रों को मिला दूसरा मौका, इस दिन तक कर सकते है आवेदन
- 3. CG News: पिकाडिली एग्रो को मिला शराब बनाने का लाइसेंस, महासमुंद बेल्टुकरी में लगाएगी डिस्टलरी प्लांट
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

