Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : महेश सभा द्वारा शरदोत्सव पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति कल
महिला संगठन के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की शानदार प्रस्तुति मंच पर दी जाएगी।

Raipur City News : रायपुर। महेश सभा रायपुर द्वारा कल 16 अक्टूबर को शरद उत्सव के अवसर पर रास गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए रमेश झंवर एवं राकेश सोमानी ने बताया कि गुढियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में शाम 6 बजे से "नवरास" कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें महिला संगठन के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की शानदार प्रस्तुति मंच पर दी जाएगी।
Raipur City News : श्री झंवर ने बताया कि उक्त आयोजन का 25वा वर्ष है जिसे रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महेश सभा रायपुर के सभी गणमान्य सदस्य सहपरिवार शामिल होंगे। महिला मंडल द्वारा विगत माह भर से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


