Create your Account
Raipur City News : धूमधाम से मनाया गया गिरिराज महोत्सव, 501 प्रकार के भोग अर्पित किया गया...
Raipur City News : रायपुर। सुंदर नगर इस्कॉन रायपुर प्रचार केंद्र में गिरिराज महा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीमान तमाल कृष्णा प्रभु जी के मार्गदर्शन में और छत्तीसगढ़ प्रचार प्रसार प्रमुख डायरेक्टर जनरल के निर्देशन में इस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गिरिराज गोवर्धन जी के लिए 51 किलो चावल से अन्नकूट तैयार किया गया और 21 किलो हलवे से उनके चरण चिन्ह बनाए गए। भक्तों ने 501 प्रकार के भोग अर्पित कर गिरिराज गोवर्धन की भव्य पूजा की।

Raipur City News : गिरिराज गोवर्धन पूजा का दिव्य महत्व-
महोत्सव में गिरिराज गोवर्धन पूजा के अंतर्गत गिरिराज जी की कथा का विशेष वर्णन किया गया। इस दौरान इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र के अध्यक्ष, श्रीमान अनंतश्याम प्रभु जी ने गोवर्धन जी की महिमा का गुणगान किया। कथा में बताया गया कि कैसे भगवान कृष्ण ने वृंदावन के लोगों को इंद्रदेव की पूजा छोड़कर गिरिराज गोवर्धन जी की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रसंग में भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा की शुरुआत की और इंद्र के प्रकोप से वृंदावन की रक्षा की।

Raipur City News : परिक्रमा, दीपदान और महाप्रसाद-
इस महोत्सव के दौरान गिरिराज जी का महाआरती और चार हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन के साथ परिक्रमा की गई। परिक्रमा का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा गया कि इसमें भाग लेने से 100 अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है। इस पावन परिक्रमा में 500 से अधिक भक्त शामिल हुए। इसके पश्चात भक्तों ने श्री श्री यशोदा दामोदर, जगन्नाथ जी, और गिरीगोवर्धन जी को दीपदान किया।

Raipur City News : विशेष अतिथियों और भक्तों की सहभागिता-
इस महोत्सव में जगदलपुर, दुर्ग, अंबिकापुर से भी भक्तों ने आकर दिव्य दर्शन प्राप्त किए। उपस्थित भक्तों में श्रीमान भक्त वत्सल दास, संकीर्तन चैतन्य दास, दयानिधि दास, योगेश्वर कृष्ण प्रभु, हिरण्यगर्भ, माधवचरण, जय गौर हरि रघुनाथ प्रभु, राघवृंदावन, मनोज प्रभु, गौतम प्रभु, कृष्णराधिका माताजी, कामना, राम श्रद्धा, पूर्ण चंद्रमा, जोगनी, और सुषमा माताजी जैसे नाम शामिल रहे।
Raipur City News : अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण-
इस पवित्र आयोजन के अंत में सभी भक्तों को अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान गिरिराज गोवर्धन के चरणों में अर्पित किए गए विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। महोत्सव में आए भक्तों ने अपने जीवन में इस पावन अवसर को अनुभव करने का आनंद प्राप्त किया और गिरिराज जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
Related Posts
More News:
- 1. Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
- 2. Jhabua Chlorine Gas Leakage: वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, 50 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

