Create your Account
लीजेंड 90 लीग में मार्टिन गप्टिल ने मचाई तबाही, 326 के स्ट्राइक रेट के साथ की बल्लेबाजी, इनिंग में अकेले जड़ दिए 16 छक्के
रायपुर। लीजेंड 90 लीग के आठवें मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने बिग बॉयस को 89 रनों से शिकस्त दी। रविवार को हुए मैच में मार्टिन गप्टिल के शानदार नाबाद 160 रनों की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गप्टिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 12 चौके और 16 छक्के लगाकर टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने शुरुआत सधी हुई की, लेकिन गप्टिल ने 21 गेंदों में अर्धशतक और 34 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। 12वें ओवर में उन्होंने ईशान मल्होत्रा की गेंदबाजी पर 29 रन बटोरकर धमाकेदार प्रदर्शन किया। ऋषि धवन ने भी 42 गेंदों में 76 रन बनाकर गप्टिल का भरपूर साथ दिया। दोनों ने 240 रनों की अविजित साझेदारी की, जो टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारी है।
जवाब में बिग बॉयस की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जतिन सक्सेना (4) और कप्तान ईशान मल्होत्रा (11) जल्दी आउट हो गए। सौरभ तिवारी (37) और रॉबिन बिष्ट (नाबाद 55) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 151 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ वॉरियर्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : प्यार बना खूनी खेल, प्रेम संबंधों की रंजिश में युवक और महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गोबर से छिपाए सबूत
- 2. Mahakaal Darshan: दूसरे बड़े मंगलवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 3. RCB vs MI IPL 2026: रायपुर में आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, हार्दिक प्लेइंग 11 से बाहर
- 4. UP News : यूपी में बाल श्रमिकों को शिक्षा और आर्थिक मदद, CM योगी ने सभी 75 जिलों में लागू किया ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

