Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Clean Air Survey 2025: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 की लिस्ट में छत्तीसगढ़ का कोई भी शहर टॉप10 की सूची में नहीं, इंदौर प्रथम, रायपुर को मिली 11वीं रैंकिंग, जानें बाकी शहरों का हाल
Clean Air Survey 2025: रायपुर। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा देश के 130 शहरों के बीच हुए ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ के नतीजों में छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर को टॉप.10 में जगह नहीं मिली है। सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने 200 में से 200 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जबलपुर 199 अंकों के साथ दूसरे और आगरा व सूरत 196 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस श्रेणी में रायपुर ने पिछले वर्ष के 12वीं रैंक से एक पायदान की छलांग लगाकर 11वीं रैंक हासिल की है। रायपुर को 184 अंक मिले हैं।
Clean Air Survey 2025: कोरबा ने हासिल की 18वीं रैंक
3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अमरावती, मुरादाबाद और झांसी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के कोरबा ने 172.5 अंकों के साथ 18वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास, परवाणू और अंगुल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Clean Air Survey 2025: वायु सुधार के लिए हर वर्ष करोड़ों खर्च
बता दें कि वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। स्वीपिंग मशीनों और जल छिड़काव जैसे उपायों के बावजूद, राजधानी न तो स्वच्छता सर्वेक्षण में और न ही वायु सर्वेक्षण में कोई खास सफलता हासिल कर पाई है। इसकी तुलना में, पिछले साल सातवें स्थान पर रहने वाले इंदौर ने इस साल अपनी रैंक में उल्लेखनीय सुधार करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
- 2. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 3. Friday horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. CG Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

