Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पोटाश बम से हाथी का शावक घायल, वन विभाग बचाव और उपचार में जुटा...

वन विभाग की टीम शावक को उपचार उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय है।

CG News : पोटाश बम से हाथी का शावक घायल, वन विभाग बचाव और उपचार में जुटा...
X
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी अभयारण्य के आरसीकन्हार रेंज में पोटाश बम से एक हाथी का शावक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पोटाश बम जंगल में अवैध रूप से जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से रखा गया था। घटना के बाद अभयारण्य प्रशासन ने नगरी थाने में इस मामले पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। वन विभाग की टीम शावक को उपचार उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय है।


CG News :
बता दें कि घायल हाथी का शावक और उसकी मां अपने झुंड से अलग हो गए हैं। शावक के घायल होने के बाद से उसके खून के निशान जंगल में कई जगह बिखरे हुए मिले हैं, जो उसकी गंभीर हालत का संकेत देते हैं। वन विभाग ने घायल मादा हाथी को बेहोश कर उपचार करने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी है।


CG News : वन विभाग की बचाव और उपचार योजना-
वन विभाग ने घायल हाथी को ढूंढने और उपचार के लिए थर्मल ड्रोन और डॉग एस्कॉर्ट का सहारा लिया है। विभाग ने हाथी को ढूंढकर ट्रेंकुलाइज कर इलाज करने की योजना बनाई है। इसके लिए वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. वर्मा भी मौके पर पहुंचकर हाथी के उपचार में मदद कर रहे हैं।


CG News : अवैध शिकार पर गंभीर सवाल-
उदंती सीतानदी टाइगर प्रोजेक्ट के उपनिदेशक वरुण जैन ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोटाश बम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी को रेखांकित करती है और अवैध शिकार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire