Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: अम्बेडकर अस्पताल के ओटी में आग, स्वास्थ्य मंत्री ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Raipur City News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अम्बेडकर चिकित्सालय के तृतीय तल में स्थित न्यू ट्रामा विभाग में मंगलवार दोपहर हुई आगजनी के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Raipur City News: अम्बेडकर अस्पताल के ओटी में आग, स्वास्थ्य मंत्री ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
X
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अम्बेडकर चिकित्सालय के तृतीय तल में स्थित न्यू ट्रामा विभाग में मंगलवार दोपहर हुई आगजनी के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मरीज के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की त्वरित तत्परता और सूझबूझ की तारीफ़ की।

Raipur City News: स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच तकनीकी टीम से कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना की वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रबंधन को तीन दिन के भीतर न्यू ट्रामा विभाग को ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Raipur City News: आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है परंतु प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एयर प्यूरीफायर एवं एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिस पर त्वरित काबू पा लिया गया था किंतु दोनों उपकरणों के प्लास्टिक बॉडी के जलने से कक्ष में अत्यधिक धुआं भर गया था।


Raipur City News: इस सम्बन्ध में अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने ईई लोनिवि विद्युत/यांत्रिक को पत्र लिखकर घटनास्थल का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के त्वरित निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण अस्पताल परिसर के विद्युत प्रवाह सिस्टम की ऑडिट रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire