Create your Account
Big Accident : छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई गंभीर
- Rohit banchhor
- 12 Dec, 2025
बस में सवार लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
Big Accident : सुकमा। छत्तीसगढ़ से सटे आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अरुकु से रायलसीमा–चित्तूर जा रही एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राहत दल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल चिंतूर अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
CM नायडू ने शोक व्यक्त किया-
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर कहा कि तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 2. CG Crime : नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

