Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष
X

UP BJP President Election: लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया है। शनिवार को उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी भी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन न किए जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग सुनिश्चित हो गया है। पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी।

UP BJP President Election: प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत भाजपा सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पार्टी कार्यालय बुलाया गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

UP BJP President Election: पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पंकज चौधरी के प्रस्तावक के रूप में नामांकन किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

UP BJP President Election: प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की औपचारिक घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा को नया संगठनात्मक नेतृत्व मिल जाएगा।

UP BJP President Election: पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आने वाले भाजपा के चौथे प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उनसे पहले विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह इस पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके चयन से संगठन को सामाजिक संतुलन और नई ऊर्जा मिलेगी।

UP BJP President Election: महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद पंकज चौधरी वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा को उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire