Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Indigo Crisis 2025: इंडिगो फ्लाइट रद्द मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, 4 अधिकारियों को किया बर्खास्त
Indigo Crisis 2025: नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी संकट का सामना कर रही है। उड़ानों में लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण के बीच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बेहद कड़ा कदम उठाते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन्स इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। ये सभी अधिकारी इंडिगो के सुरक्षा मानकों और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे।
Indigo Crisis 2025: दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने से देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 5 दिसंबर को तो स्थिति इतनी खराब रही कि 1,500 से अधिक फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। DGCA की जांच में पाया गया कि उड़ानों की मॉनिटरिंग, क्रू मैनेजमेंट और सिक्योरिटी चेक में गंभीर लापरवाही हुई है। इसी आधार पर चार अधिकारियों ऋषिराज चटर्जी, सीमा झमनानी, अनिल कुमार पोखरियाल और प्रियम कौशिक को हटाने का निर्णय लिया गया।
Indigo Crisis 2025: संकट को नियंत्रित करने के लिए DGCA ने इंडिगो के गुरुग्राम ऑफिस में दो विशेष ओवरसाइट टीमें तैनात की हैं, जो रोजाना शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजेंगी। ये टीमें फ्लीट उपलब्धता, पायलट-क्रू रोस्टर, ट्रेनिंग शेड्यूल, यात्रियों को मुआवजा, रिफंड की स्थिति और कैंसिलेशन स्टेटस पर नजर रख रही हैं। सरकार ने एयरलाइन को अपने विंटर शेड्यूल में 10% उड़ानें कम करने का आदेश दिया है। आमतौर पर इंडिगो रोजाना 2,200 फ्लाइटें संचालित करती है, जिसके चलते अब प्रतिदिन 200 से अधिक उड़ानें कम होंगी।
Indigo Crisis 2025: इसी बीच एयरलाइन को एक और झटका लगा है। दक्षिणी दिल्ली CGST विभाग ने इंडिगो पर वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 58.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने इस आदेश को त्रुटिपूर्ण बताते हुए चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। इंडिगो ने 3-5 दिसंबर के बीच प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Israel War: ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजराइल का हमला, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
- 2. Uttarakhand Budget: उत्तराखंड बजट 2026-27: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, विकास, पर्यटन और महिला सशक्तीकरण पर जोर
- 3. President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
- 4. Gary Kirsten : टी20 विश्व कप 2026 खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

