Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Accident : तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई भिड़ंत, 4 की मौत, 2 घायल

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

MP Accident : तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई भिड़ंत, 4 की मौत, 2 घायल
X

MP Accident : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। बड़वारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे चपहनी मोड़ के पास हुआ। बाइक पर सवार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक सवार चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire