Breaking News
:

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर का स्टेनो 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MP News

MP News : शिवपुरी। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है, बावजूद इसके रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है, जहां अपर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


MP News : लोकायुक्त पुलिस की टीम ने स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने जमीन संबंधी एक मामले में फरियादी से कुल 15 हजार रुपए की मांग की थी। यह रकम पहली किस्त के तौर पर ली जा रही थी, तभी लोकायुक्त की टीम ने नकद राशि स्वीकार करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।


MP News : गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक तलाशी और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी थी। यह मामला एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में जारी भ्रष्टाचार को उजागर करता है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us