Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IndiGo: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा; 70 यात्री थे सवार

Vpb
IndiGo: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा; 70 यात्री थे सवार
X

IndiGo: रांची। शुक्रवार शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान के साथ लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट जब रनवे पर उतर रही थी, तभी विमान का पिछला हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। विमान में लगभग 70 यात्री सवार थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

IndiGo: एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे को छू गया, जिससे यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के बाद विमान को तकनीकी रूप से उड़ान के लिए असुरक्षित पाया गया, जिसके चलते उसे तत्काल ग्राउंडेड कर दिया गया।

IndiGo: हादसे के कारण रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली इंडिगो फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने अपनी टिकट अन्य फ्लाइट्स के लिए रीशेड्यूल कराई। वहीं, कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई। फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों के तहत सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire