Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News: भोपाल–इंदौर स्टेट हाईवे पर बनेगा सम्राट विक्रमादित्य द्वार, CM डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन, पीएम ई-बस डिपो की भी रखी आधारशिला
MP News: भोपाल। भोपाल–इंदौर स्टेट हाईवे पर सम्राट विक्रमादित्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विधिवत भूमिपूजन कर परियोजना की शुरुआत की। इसी अवसर पर पीएम ई-बस डिपो का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल–इंदौर रोड पर बनने वाला यह स्वागत द्वार उज्जैन में बने सम्राट विक्रमादित्य द्वार की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। यह द्वार प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और विकसित मध्यप्रदेश के विजन का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि आज भोपाल में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।
MP News: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कार्यनिष्ठ, शूरवीर और गंभीर राजा थे। विक्रमादित्य के समान वीरता और नेतृत्व क्षमता वाला कोई दूसरा शासक नहीं हुआ। दुनिया के शक्तिशाली शासकों ने उनके सामने सिर झुकाया था और उनके शासनकाल में पड़ोसी देश भी निर्भीक रहते थे।
MP News: डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन मंदिरों को आक्रांताओं ने ध्वस्त किया था, उनका पुनर्निर्माण सम्राट विक्रमादित्य ने कराया। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज राम भक्तों और सनातनियों के लिए मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है, जो स्वर्णिम युग की ओर संकेत करता है।
MP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उनकी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया है और यह प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान देगा। सम्राट विक्रमादित्य द्वार आने वाली पीढ़ियों को इतिहास, शौर्य और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Wednesday Horoscope: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? पढ़ें अपना राशिफल
- 2. Indira Gandhi Agricultural University: अक्ती तिहार पर कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय आयोजन, कृषि मंत्री नेताम ने की माटी-बीज पूजा
- 3. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 4. CG Weather News : 26 अप्रैल तक तपेगा छत्तीसगढ़, मध्य इलाकों में ‘लू अलर्ट’, दुर्ग सबसे गर्म
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

