Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP News : सीएम योगी ने जनरल बिपिन रावत स्मृति ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन, बोले- हम महाराणा प्रताप और बिपिन रावत को मानेंगे महान
UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे और सैनिक स्कूल में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्व. जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि भारतीय सेना में जनरल रावत ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
UP News : सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना होगा और विदेशों पर निर्भरता को समाप्त करना होगा। इसके लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। सीएम ने जोर देते हुए कहा, “हम सिकंदर को क्यों महान कहें, हम महाराणा प्रताप और जनरल बिपिन रावत को महान मानेंगे। विदेशी आक्रांताओं को महान नहीं कहा जा सकता, जिन्होंने भारत के कारागरों का अपमान किया।"
UP News : उद्घाटन समारोह में जनरल बिपिन रावत के नाम पर बने ऑडिटोरियम में 1000 से अधिक लोगों की बैठने की सुविधा है। इस समारोह में सीएम योगी के अलावा असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा, जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव मंजीत नेगी, जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री कृतिका और तारिणी रावत, तथा जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हुए।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
- 2. Raipur City News : भाजयुमो रायपुर शहर जिला की नई कार्यकारिणी घोषित, वैभव शर्मा बने जिला मंत्री
- 3. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 4. CG News : जशपुर में ‘विमान क्रैश’ निकला भ्रम: पहाड़ी आग और हेलीकॉप्टर उड़ान से फैली अफवाह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

