Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में दबाव, सेंसेक्स 436 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे बंद

Share Market: फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में दबाव, सेंसेक्स 436 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे बंद
X

Share Market: नई दिल्ली : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा से पहले घरेलू बाजार में मंगलवार को भारी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 436.41 अंक या 0.51% गिरकर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 719 अंकों से अधिक टूटकर 84,382.96 के निचले स्तर तक पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 120.90 अंकों की गिरावट के साथ 25,839.65 पर बंद हुआ। दिन में यह 25,728 के स्तर तक फिसला। रुपये में भी कमजोरी दिखी और यह 17 पैसे गिरकर 89.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की कई प्रमुख कंपनियाँ एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक गिरावट में रहीं। वहीं, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त देखी गई।

Share Market: विश्लेषकों के मुताबिक, फेड के फैसले से पहले सतर्कता, रुपया कमजोर होने और एफआईआई की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। जापान के बैंक द्वारा संभावित नीति सख्ती और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में वृद्धि से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा जबकि यूरोपीय बाजार बढ़त में कारोबार कर रहे थे। ब्रेंट क्रूड 62.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire