Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : एंटी पोचिंग टीम को मिली बड़ी सफलता, जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद हुआ।

CG News : एंटी पोचिंग टीम को मिली बड़ी सफलता, जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास पैंगोलिन की तस्करी करने वाले दो ओडिशा के तस्करों को पकड़ कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन को पैंगोलिन की तस्करी की सूचना मिली थी। कमीशन द्वारा बताए गए प्वाइंट पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। वन विभाग ने तुरंत पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के बाद इसे सुरक्षित जंगल सफारी में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल 42 वर्ष निवासी ग्राम सिमलीगोदरा, ओडिशा व मनोज 30 वर्ष निवासी ग्राम मलकीगुड़ा, ओडिशा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire