Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी सर्दी से राहत, तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत
- Rohit banchhor
- 13 Dec, 2025
हवा की दिशा में बदलाव के चलते राज्य में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और रविवार से शीतलहर का असर कमजोर पड़ने लगेगा।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है, लेकिन अब लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव के चलते राज्य में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और रविवार से शीतलहर का असर कमजोर पड़ने लगेगा।
फिलहाल पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। सरगुजा संभाग में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक देखा जा रहा है। मैनपाट, तारबहार और बलरामपुर जैसे इलाकों में अत्यधिक ठंड के कारण बर्फ जमने जैसी स्थिति बन गई है। वहीं बिलासपुर से रायपुर तक रात की सर्दी लोगों को कंपकंपी छुड़ाने पर मजबूर कर रही है।
बीते 24 घंटों में माना क्षेत्र में रिकॉर्ड ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लालपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अगले तीन दिनों के भीतर तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
रायपुर का आज का मौसम-
राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi: न्यूजीलैंड में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी रीति से स्वागत, ऑकलैंड में मिला विशेष सम्मान
- 2. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

