Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानवाधिकार दिवस की दी बधाई, कहा- सह-अस्तित्व और सम्मान ही सच्ची मानवता का आधार

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानवाधिकार दिवस की दी बधाई, कहा- सह-अस्तित्व और सम्मान ही सच्ची मानवता का आधार
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मानवता, समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सह-अस्तित्व की भावना के साथ एक-दूसरे का सम्मान करना और शांति व अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

MP News : मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा कि समाज के हर वर्ग और प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा करना सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने अपील की कि विश्व मानवाधिकार दिवस पर हम सब मिलकर आपसी सम्मान, शांति और मानवाधिकारों को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लें।

MP News : गौरतलब है कि हर वर्ष 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकार यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक कुछ मूलभूत अधिकार प्राप्त हों, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में छीना नहीं जा सकता। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाकर इन्हें वैश्विक मान्यता दी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire