Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs SA 1st T20: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 आज कटक में, टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, भारत को दूसरा झटका

IND vs SA 1st T20

Vpb
IND vs SA 1st T20: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 आज कटक में, टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, भारत को दूसरा झटका
X

IND vs SA 1st T20: कटक: टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद और वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कर रही है। पहला मुकाबला मंगलवार को कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे होगी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर शुरुआती बढ़त हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। सूर्यकुमार और शुभमन गिल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

IND vs SA 1st T20: पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और कुलदीप यादव इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs SA 1st T20: हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों ने 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक-दूसरे का सामना किया है, जिनमें भारत ने 18 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में है, लेकिन बाराबती स्टेडियम पर भारत अपने पिछले दोनों टी20 मुकाबले साउथ अफ्रीका से हार चुका है।

IND vs SA 1st T20: पिच रिपोर्ट और मौसम

बाराबती स्टेडियम की पिच इस बार लाल मिट्टी के बेस पर तैयार की गई है, जिससे इसमें उछाल और कैरी बेहतर होगी। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है, हालांकि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। शाम के समय ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। तापमान 12 से 20 डिग्री के बीच रहेगा और हल्की धुंध छाई रह सकती है।

IND vs SA 1st T20: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा, जबकि डीडी स्पोर्ट्स पर इसे मुफ्त में देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

IND vs SA 1st T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire