Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : सागर-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, एक घायल

MP Accident : सागर-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, एक घायल
X

MP Accident : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में देर रात सागर-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छानबीला थाना क्षेत्र के ग्राम रुरावन के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, एक बाइक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक शाहगढ़ से बंडा की दिशा में थी। अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

MP Accident : मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई: गौरव पिता रामस्वरूप (22) निवासी रुरावन, आनंद पिता रतिराम अहिरवार (23) और गोलू बंसल (17), दोनों निवासी खटोरा। अभी एक मृतक और घायल की पहचान पुलिस कर रही है। घटना के कारण हाईवे पर भारी तनाव और शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire