Create your Account
UP News : पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, सीएम योगी की मौजूदगी में पीयूष गोयल ने किया अधिकारिक ऐलान
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में की। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई। इसी समारोह में राष्ट्रीय परिषद का निर्वाचन भी संपन्न हुआ।
UP News : घोषणा करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, जो पार्टी के लिए गर्व का विषय है। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पंकज चौधरी के हाथों में कमान आने को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।
UP News : पंकज चौधरी की नियुक्ति को भाजपा की अहम राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वह पूर्वांचल के महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं और कुर्मी समुदाय से आते हैं, जो ओबीसी वर्ग का प्रभावशाली हिस्सा है। पार्टी का आकलन है कि इस नेतृत्व परिवर्तन से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं के बीच भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी तथा विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनौती दी जा सकेगी।

UP News : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में पंकज चौधरी का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता उनके चयन का प्रमुख आधार रही है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विश्वस्त नेता माना जाता है। उनका मजबूत जनाधार पूर्वांचल में है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
UP News : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सामने संगठन को एकजुट रखने, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि पंकज चौधरी अपने अनुभव के दम पर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
UP News : कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संबोधन से हुई। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। अपने संबोधन में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन में भूमिकाएं समय के साथ बदलती रहती हैं और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी की विचारधारा और अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
Related Posts
More News:
- 1. Valentine's Day: जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना; वैलेंटाइन डे पर शिवसेना ने की लट्ठ पूजन, सोशल मीडिया में हो रहा ट्रेंड
- 2. Raipur City News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, 6,412 जोड़ों का विवाह कर बना विश्व रिकॉर्ड
- 3. CG News : कुत्ते को बचाते हुए पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
- 4. Parliament Session: संसद में हंगामें के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित; राज्यसभा में शाम 5 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

