Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड: कल्याणपुर में 3°C तक लुढ़का पारा, भोपाल-इंदौर सहित 5 जिलों में शीतलहर अलर्ट
MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने इस हफ्ते नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। बुधवार को प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर दिखाई दिया, खासकर शहडोल जिले के कल्याणपुर में। यहां सीजन का न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका कड़ाके की ठंड से ठिठुर उठा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
MP Weather : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों पर जेट स्ट्रीम का गहरा प्रभाव बना हुआ है। यह हवा जमीन से लगभग 12.6 किलोमीटर ऊपर 222 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भीषण ठंड के रूप में साफ दिख रहा है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी ने भी प्रदेश के तापमान में गिरावट बढ़ा दी है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather : बीती रात के तापमान में कल्याणपुर सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 3°C दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया गया- उमरिया में 4.9 डिग्री, राजगढ़-पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, इंदौर में 5.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
MP Weather : जबकि रीवा में 5.8 डिग्री, मलाजखंड में 6.7 डिग्री, भोपाल में 6.8 डिग्री, मंडला-नौगांव में 7 डिग्री, रायसेन में 7.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8 डिग्री, सतना में 8.1 डिग्री, बैतूल में 8.2 डिग्री, खजुराहो में 8.4 डिग्री, उज्जैन में 8.7 डिग्री, दमोह में 8.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री, जबलपुर में 9.1 डिग्री और ग्वालियर में 9.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
MP Weather : केवल न्यूनतम ही नहीं, बल्कि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मलाजखंड में अधिकतम पारा 22.7°C तक पहुंचा, जबकि नरसिंहपुर, धार, सीधी, रीवा और बैतूल सहित कई जिलों में तापमान 26°C से भी नीचे रहा। MP Weather : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने, गरम कपड़ों का उपयोग करने और तापमान में अचानक गिरावट को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Heatwave Alert : स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष सक्रिय करने के दिए निर्देश
- 2. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- 3. President Alexander Stubb: वैश्विक तनाव के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने की भारत की तारीफ... "भारत वो देश, जो किसी भी पक्ष से बात कर सकता है"
- 4. CG News : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 टन लोहे का कबाड़ जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

