Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : नई दिल्ली में शुरू हुआ ‘मध्यप्रदेश उत्सव’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ
MP News : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन परिसर में आयोजित 3 दिवसीय ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ का भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी शक्ति के साथ केंद्र सरकार के विज़न के अनुरूप काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने सभी देशवासियों को “देश के दिल मध्यप्रदेश” आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उत्सव में प्रदर्शित संस्कृति, कला, पर्यटन और प्राकृतिक विरासत को देखकर लोगों का मन अवश्य ही वास्तविक मध्यप्रदेश की सुंदरता को करीब से देखने के लिए प्रेरित होगा।
MP News : मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आगंतुक महाकाल लोक में दिव्य दर्शन, टाइगर रिजर्व की रोमांचक सफारी, ओरछा व मांडू की ऐतिहासिक आध्यात्मिकता, तथा पचमढ़ी की वादियों का नैसर्गिक सौंदर्य अनुभव कर सकते हैं।
MP News : सीएम यादव ने देश के लगातार स्वच्छतम शहर इंदौर की भी विशेष चर्चा की और पर्यटकों को वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों और अनोखी शहरी संस्कृति का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उत्सव मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत, विविधता और पर्यटन क्षमता को दुनिया के सामने नई पहचान देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Massive fire at Holi colour factory in Haryana: हरियाणा में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत
- 2. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: बेकार गई सिकंदर रज़ा की अर्धशतकीय पारी, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया
- 3. Shooting At Jewish Prayer Site: अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला, विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने के बाद हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत
- 4. Raipur City News : रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी में हासिल की सफलता, शहर में हुआ सम्मान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

