Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल की जगह लेंगे संजू सैमसन?
IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में नई रणनीति के साथ उतर सकती है। 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी हो गई है। पिछले मैच में न तो गेंदबाजी उम्मीदों पर खरी उतरी और न ही बल्लेबाजी क्रम दबाव झेल पाया, जिससे टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
IND vs SA 3rd T20I: सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ाता नजर आया। पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने से मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव बना और पूरी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
IND vs SA 3rd T20I: शुभमन गिल को लगातार मौके मिलने के बावजूद इस सीरीज में वह लय हासिल नहीं कर सके हैं। दो मैचों में उनके बल्ले से महज 4 रन निकल पाए हैं, जो टीम की चिंता बढ़ाने के लिए काफी हैं। खराब फॉर्म के चलते तीसरे टी-20 में उन्हें बेंच पर बैठाया जा सकता है और टीम मैनेजमेंट नए विकल्प पर दांव खेलने के मूड में नजर आ रहा है।
IND vs SA 3rd T20I: शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। हालांकि वह शुरुआती दो मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर उनका रिकॉर्ड दमदार रहा है। तेज शुरुआत देने की उनकी क्षमता धर्मशाला की परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
IND vs SA 3rd T20I: दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजी पूरी तरह प्रभावहीन रही। जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 45 रन खर्च किए, जबकि अर्शदीप सिंह 54 रन लुटा बैठे। ऐसे में तीसरे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका मिल सकता है, जो नई गेंद से प्रभावी होने के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त
- 2. US-Israel-Iran War: खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, दो दिन पहले इजराइली हमलों में हुई थीं घायल
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत, जीजा-साले की मौत
- 4. MP News : रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने व्यापारियों से छीनी नकदी, हवाला एंगल की जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

