Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City Crime : डकैती की गुत्थी सुलझी, महिला ने तांत्रिक के कहने पर खुद ही किया था चोरी...
- Rohit banchhor
- 19 Aug, 2024
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी क्षेत्र में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी क्षेत्र में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती के आरोप में गायब हुए 18 लाख रुपए और गहनों को बरामद कर लिया है। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी दी कि इस पूरी घटना के पीछे एक तांत्रिक का हाथ था, जिसने महिला को भ्रामक सलाह देकर पैसे और गहने हड़प लिए।
Raipur City Crime : पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन महिला ने सुबह 112 में डकैती की सूचना दी थी। महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि रात 3 बजे चार डकैत घर में घुसे थे, जिनमें से एक की हाइट 6 फीट थी और सभी काले कपड़े पहने हुए थे। डकैतों ने महिला को रस्सी से बांधकर रुपए और गहने लूट लिए थे। महिला का पति एक अलग कमरे में सो रहा था और चोर छत से घर में घुसे थे।
Raipur City Crime : जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो पता चला कि यह पूरी घटना एक साजिश थी। महिला स्वाति ने तांत्रिक की सलाह पर पति के 16 लाख रुपए और गहने तांत्रिक को दे दिए थे और खुद ही डकैती की सूचना पुलिस को दी। तांत्रिक ने महिला को यह कहकर डराया था कि इसके बिना उसके परिवार की सुरक्षा खतरे में है।
Raipur City Crime : पुलिस ने स्वाति और उसके पति रवि के साथ कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। अब पुलिस ने स्वाति से पूरी रकम और गहने बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार तांत्रिक को भी खोजने का अभियान शुरू कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 2. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 3. TIME-100 List 2026: TIME मैगज़ीन ने जारी की 100 प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी को नहीं मिली जगह, इन तीन भारतियों के नाम शामिल
- 4. Iran responds to Trump calling India Hell: भारत को नरक बोलने पर भड़का ईरान, ट्रंप के विवादित पोस्ट पर कसा तंज, बोले - 'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

