Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Couple Surrender : पुनर्वास नीति का दिखा असर, 10 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर...

यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की रणनीति और पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Naxalite Couple Surrender : पुनर्वास नीति का दिखा असर, 10 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर...
X

Naxalite Couple Surrender : कवर्धा। जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति का असर एक बार फिर देखने को मिला। 5-5 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपती रमेश उर्फ आटम गुड्डू 29 वर्ष और सविता उर्फ लच्छी पोयम 21 वर्ष ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की रणनीति और पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Naxalite Couple Surrender : बता दें कि रमेश प्लाटून नंबर 01, महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन, जीआरबी डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था, जबकि सविता टांडा एरिया कमेटी में कार्यरत थी। पिछले आठ वर्षों से दोनों एमएमसी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। 2019 में भोरमदेव थाना क्षेत्र के बकोदा जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान रमेश घायल भी हो चुका था। संगठन में रहते हुए रमेश के पास 12 बोर बंदूक और सविता के पास 8 एमएम रायफल थी।

Naxalite Couple Surrender : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने नक्सल संगठन की खोखली विचारधारा और वरिष्ठ कैडरों के अत्याचारों से तंग आकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान कवर्धा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दंपती को पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता प्रदान की गई।

Naxalite Couple Surrender : सरकार की नीति के अनुसार, उन्हें आवास, शिक्षा, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रमेश और सविता ने संगठन में रहते हुए कई आपराधिक गतिविधियों में हिस्सा लिया था, लेकिन अब वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire