Begin typing your search above and press enter to search.
चार दिनों के नॉनस्टॉप ब्रेक के बाद शहर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिनों से थमी बारिश के बाद फिर मौसम में बदलाव हुआ और मंगलवार शाम को गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। निरंतर 3 घंटे तक हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और ठंड में लोगों को ठिठुरने करने पर मजबूर होना पड़ा। तो वहीं कई निचली बस्तियां पानी से जलमग्न हो गई।
प्रदेश में अब तक सीजन से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम केंद्र के अनुसार आज 9 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश की संभावना है। इन संभागों के तहत आने वाले 9 जिले रीवा, सीधी, मऊगंज, भिंड, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, श्योपुरकला में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। और आने वाले दिनों में मानसून कमजोर होने के भी अनुमान लगाएं जा रहे हैं।
मंगलवार को भोपाल का दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड पर बना दबाव उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश में पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर पड़ने की बहुत संभावना है। मानसून की द्रोणिका देहरादून, उरई, पूर्वी छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड में समुद्र तल पर है। उत्तरी हरियाणा और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय था। मौसम विभाग ने कहा कि इन प्रणालियों के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश होगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


