Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : जंगल में मिली महिला की लाश और कुछ दूरी पर 5 माह का भ्रुण, हत्या की आशंका
- Rohit banchhor
- 01 Dec, 2025
सुबह जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सोमवार सुबह एक ऐसी भयावह वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घुघरी थाना क्षेत्र के सलवाह चौकी अंतर्गत तबलपानी गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला, और उससे कुछ ही दूरी पर 4-5 महीने का भ्रुण भी बरामद हुआ। सुबह जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सलवाह चौकी प्रभारी निलेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 25-27 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मिला भ्रुण उसी महिला का हो सकता है, जिससे अवैध संबंध, गर्भपात और हत्या की आशंकाएं और ज्यादा मजबूत हो गई हैं।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों में लापता महिलाओं और युवतियों की जानकारी खंगाली जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : प्रेमी के घर में युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
- 2. Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
- 3. GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

