Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : भुईयां पोर्टल में फर्जीवाड़ा, धान बिक्री के लिए परिजनों चढ़ाए थे नाम, पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG News : भुईयां पोर्टल में फर्जीवाड़ा, धान बिक्री के लिए परिजनों चढ़ाए थे नाम, पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
X

CG News : बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भुईयां पोर्टल से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धान बेचने के लिए अपने परिजनों के नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराने वाले पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पटवारी अजेंद्र टोप्पो और कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब 29.008 हेक्टेयर शासकीय एवं निजी भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना कर भुईयां पोर्टल में हेराफेरी की। हल्का पटवारी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी रूप से दर्ज कराए और धान बिक्री के जरिए लाखों रुपये का लाभ उठाया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट होने पर पुलिस ने चौकी डवरा में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र गुप्ता 28 वर्ष, निवासी कोटडीह, हाल मुकाम चौकी डवरा, थाना पस्ता व अजेंद्र टोप्पो 46 वर्ष, निवासी जमुनिया, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire