Mahadev Satta Case : एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर फिर पहुंची सीबीआई, सील खोलकर शुरू की दोबारा जांच...
बुधवार को जांच के बाद सील किए गए घर की सील को खोलकर टीम ने दोबारा तलाशी शुरू कर दी है।

Mahadev Satta Case : राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तेज कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी छापेमारी के बाद आज गुरुवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक माहेश्वरी के राजनांदगांव स्थित कंचनबाग, सनसिटी के घर पर पहुंची। बुधवार को जांच के बाद सील किए गए घर की सील को खोलकर टीम ने दोबारा तलाशी शुरू कर दी है।
Mahadev Satta Case : बता दें कि सीबीआई की दो गाड़ियों में पहुंची टीम ने सुबह-सुबह इस कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी महादेव सट्टा एप से जुड़े बड़े खुलासों का हिस्सा हो सकती है। बुधवार को की गई कार्रवाई में सीबीआई ने घर से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए थे, और अब दोबारा जांच से इस मामले में नए तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Mahadev Satta Case : 4 राज्यों में 60 ठिकानों पर सीबीआई का एक्शन-
महादेव सट्टा एप केस में सीबीआई ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता में 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों में 10 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घरों पर भी सीबीआई ने दबिश दी। इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और 4 आईपीएस अधिकारियों आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख और प्रशांत अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई।
Mahadev Satta Case : पुलिसकर्मियों और अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा-
सीबीआई ने एएसपी संजय ध्रुव और दो सिपाहियों नकुल-सहदेव के घरों पर भी कार्रवाई की। साथ ही प्रशांत त्रिपाठी जैसे अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी एजेंसी की टीमें पहुंचीं। इस मामले में जांच एजेंसी का दावा है कि महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स ने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रोटेक्शन मनी दी थी, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।


