Create your Account
CG Accident : ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, 1 की मौत, 5 घायल
- Rohit banchhor
- 14 Dec, 2025
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
CG Accident : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल हो गए। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से गुजर रही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब ई-रिक्शा चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रही थी। रिक्शा में कुल 6 लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मृतक की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था और ट्रेन से उतरने के बाद परिवार के साथ गांव लौट रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: नंद कुमार साय बोले- पांच बच्चे पैदा करें आदिवासी, जनगणना को लेकर वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- 2. Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी, देश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन
- 3. RR vs RCB IPL 2026: गुवाहाटी में राजस्थान और आरसीबी की भिड़ंत, RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
- 4. New Rules for Social Media: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया नियम लागू, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

