Begin typing your search above and press enter to search.
दिवाली की रात भोपाल में कई जगहों पर उठी आग की लपटे, लाखों का नुकसान
दिवाली की रात भोपाल में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं,

MP News : भोपाल। दिवाली की रात भोपाल में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भोपाल में लालघाटी और रातीबड़ क्षेत्रों में दो मकान जल गए, जबकि 10 नंबर मार्केट और इतवारा में भी दो दुकानों में आग लगी। आग लगने की घटनाओं के पीछे शॉर्ट सर्किट और पटाखों की चिंगारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। भोपाल के नेहरू नगर, द्वारका नगर, और शाकिब नगर जैसे कई इलाकों में भी आगजनी की घटनाएं हुईं। फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

MP News : दूसरी और शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की ईदगाह हिल्स में देर रात 12 से 1 बजे के बीच रहवासी मल्टी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि करीब तीन से चार गाड़ियों में लपटें उठ रही थीं। मल्टी में रहने वाले लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। रहवासियों का आरोप है कि किसी ने आग लगाई है जबकि पुलिस इस बात को मानने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


