Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : स्कूल ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, शराब दुकान के पास मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली दहशत

पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली, जिससे घटना और भी रहस्यमयी हो गई।

CG Crime : स्कूल ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, शराब दुकान के पास मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली दहशत
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनी फैलाने वाली वारदात सामने आई। एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, बोदरी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाले प्रहलाद कुमार (निवासी सोन लोहरसी) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया। मृतक के गले में स्कूल का आई-कार्ड लगा हुआ था, जिससे उसकी पहचान तुरंत हो पाई। पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली, जिससे घटना और भी रहस्यमयी हो गई।

मौके पर मिले गहरे कट के निशान यह साफ बताते हैं कि प्रहलाद की हत्या धारदार हथियार से की गई है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात रविवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर की गई। शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर मिला, जिससे पुलिस विभिन्न एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगालने, कॉल डिटेल चेक करने और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तैयारी शुरू की जा चुकी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी कौन है, इसका सुराग पुलिस जल्द तलाशने की कोशिश में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire