Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी के प्रताड़ना के आरोप, जेल प्रशासन ने किया बड़ा खुलासा...

बलराम यादव आया और बोला कि जमीन उसकी है।

भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी के प्रताड़ना के आरोप, जेल प्रशासन ने किया बड़ा खुलासा...
X

MP News : भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल प्रबंधन ने एक कैदी को लेकर खुलासा किया है,जो आरोप लगाता था कि उसे प्रताडित किया जा रहा है। जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी गिर्राज यादव को लेकर हाईकोर्ट को बताया कि आरोपी जेल में तंबाकू सप्लाई करता है और दूसरे कैदियों का दूध भी पी जाता है। सख्ती करने पर भूख हड़ताल पर बैठ जाता है। वह शिवपुरी या अशोकनगर जेल ट्रांसफर होना चाहता है, ताकि वह वहां लोगों को धमकाने का काम कर सके।

MP News : दरअसल, मामला अशोकनगर के पुलिस थाना बहादुरपुर का है। 27 अगस्त 2020 से हत्या का आरोपी गिराज कस्टडी में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल प्रबंधन भोपाल एम्स में आरोपी के खर्च पर उसका इलाज करा रहा है। उसने केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की है। अशोकनगर पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश रावत ने भोपाल सेंट्रल जेल से गिरिराज को मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में पेश किया। आरोपों को खारिज करते हुए जेल की ओर से बताया गया कि आरोपी गिर्राज मनमानी करता है।

MP News : गिर्राज ने जेल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के साथ ही जेल में हत्या की आशंका भी जताई है। कथित रूप से प्रताड़ित करने के आरोप पर भोपाल जेल प्रबंधन ग्वालियर हाईकोर्ट में जवाब पेश किया।हाईकोर्ट को बताया गया कि आरोपी जेल में अवैध अवैध रूप से तंबाकू की सप्लाई करता है। जेल प्रबंधन के साथ ही वह साथी कैदियों के लिए भी परेशानी खड़ी करता है। आए दिन वह अन्य कैदियों के हिस्से का दूध भी पी जाता है। सख्ती करने पर भूख हड़ताल पर बैठ जाता है।

MP News : आरोपी किसी भी तरह शिवपुरी या फिर अशोकनगर जेल में ट्रांसफर होने के लिए प्रयासरत है। जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने मामला आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है। भोपाल जेल से ट्रांसफर के पीछे ये मंशा है कि वह शिवपुरी या अशोकनगर जेल से पीड़ित पक्ष के लोगों को धमकाकर प्रकरण को प्रभावित कर सके। एफआईआर के अनुसार 26 मई 2020 को मोहर सिंह बबूल का पेड़ काट रहा था। तभी बलराम यादव आया और बोला कि जमीन उसकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire