Breaking News
:

International Yoga Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे योगा, सभी जिला मुख्यालयों में होगा योगाभ्यास

International Yoga Day, Chief Minister Vishnu Deo Sai , perform yoga at Science College Ground Raipur, International Yoga Day June 21

International Yoga Day: रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को छत्तीसगढ़ में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करेंगे।

International Yoga Day: रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को छत्तीसगढ़ में राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा में तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


International Yoga Day: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू योग शिविर में शामिल होंगे


International Yoga Day: प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी तथा धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


International Yoga Day: इसी तरह राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणि महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े तथा रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रहेगी।


International Yoga Day: वहीं बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मरावी, बलरामपुर में विधायक उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेंडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल तथा खैरागढ़-छुईखदान में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी जिलों में व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us