Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ethiopia Big Accident : इथियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 31 की मौत, दर्जनों घायल

Ethiopia Big Accident : इथियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 31 की मौत, दर्जनों घायल
X

Ethiopia Big Accident : अदीस अबाबा : इथियोपिया के उत्तरी अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


Ethiopia Big Accident : डेसी से अदीस अबाबा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस डेसी क्षेत्र से राजधानी अदीस अबाबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।


Ethiopia Big Accident : मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन इलाके की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं।


Ethiopia Big Accident : 31 यात्रियों की मौत, कई घायल

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।


Ethiopia Big Accident : राहत कार्य में देरी बनी बड़ी चुनौती

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिस इलाके में हादसा हुआ वहां बुनियादी ढांचे और एम्बुलेंस सेवाओं की भारी कमी है। इसी वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हुई, जिससे घायलों की स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire