Top
Begin typing your search above and press enter to search.

DMK: तमिलनाडु विधानसभा में DMK का विरोध प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर CM विजय के खिलाफ की नारेबाजी

DMK: तमिलनाडु विधानसभा में DMK का विरोध प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर CM विजय के खिलाफ की नारेबाजी
X

DMK: नई दिल्ली: तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायकों ने विधानसभा में काले बैज पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य में युवतियों के खिलाफ बढ़ रही यौन हिंसा की घटनाओं को लेकर किया गया। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधायक परिसर में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने "मुख्यमंत्री बोलिए", "क्या आपको पीड़ितों की आवाज सुनाई दे रही है?" जैसे नारे लिखे पोस्टर भी दिखाए। डीएमके का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, इसलिए उन्होंने यह विरोध दर्ज कराया।

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने सरकार पर विपक्ष को कमजोर करने और राजनीतिक लाभ के लिए दूसरे दलों के नेताओं व विधायकों को अपने साथ मिलाने का आरोप लगाया। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने सरकार की आलोचना करते हुए उसे "सोफा मॉडल सरकार" बताया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। उनके अनुसार, कई लोग अब अपने मतदान के फैसले पर पछता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा सरकार से कम हो रहा है और आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire