Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sourav Ganguly Facebook Page FIR : सौरव गांगुली ने फेसबुक पेज के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Dev Verma
Sourav Ganguly Facebook Page FIR : सौरव गांगुली ने फेसबुक पेज के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला
X

Sourav Ganguly Facebook Page FIR : कोलकाता : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी छवि को खराब करने की कोशिश करने वाले फेसबुक पेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। दादा ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में ‘Sourav Ganguly Fans’ नाम के फेसबुक पेज के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

36 लाख फॉलोअर्स वाले पेज पर शिकायत

यह पेज 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाला है और खुद को सौरव गांगुली का आधिकारिक फैन पेज बताता है। गांगुली का आरोप है कि इस पेज के माध्यम से उनके खिलाफ लगातार भ्रामक, अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

स्वस्थ आलोचना स्वीकार, लेकिन झूठ नहीं

शिकायत में सौरव गांगुली ने स्पष्ट किया कि वे आलोचना का सम्मान करते हैं, लेकिन जानबूझकर उनकी साख को ठेस पहुंचाने वाले झूठे प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते वे अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि की रक्षा के लिए यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।

राजनीतिक विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी

गांगुली ने हाल ही में अपने नाम से जुड़े राजनीतिक विवाद को भी फर्जी बताया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने उनके माध्यम से यूसुफ पठान को इस्तीफा देने का संदेश भेजा था। दादा ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई।

पुलिस शुरू करेगी जांच

कोलकाता पुलिस ने गांगुली की शिकायत पर संज्ञान ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पेज चलाने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire