Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND A vs AFG A : त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए का जलवा, अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर बना टेबल टॉपर

Dev Verma
IND A vs AFG A : त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए का जलवा, अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर बना टेबल टॉपर
X

IND A vs AFG A : दांबुला। भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज में अपनी दबंग छवि बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

IND A vs AFG A : 319 रनों का विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (38) और प्रियांश आर्य (58) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा (59) और कुमार कुशाग्र (58) के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई। विपराज निगम (30) और निशांत संधू (नाबाद 21) ने भी योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाउदजाई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट लिए।

IND A vs AFG A : अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर सिमटी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम 36.5 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई। कप्तान इमरान मीर (32) और बहिर शाह (57) ने अच्छी कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टीम टिक नहीं पाई। फैजल शिनोजादा ने 46 रन बनाए। भारत की ओर से निशांत संधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। यश ठाकुर को 2 विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला।

IND A vs AFG A : पॉइंट्स टेबल में भारत बना टॉप पर

इस जीत के साथ भारत-ए ने 4 मैचों में 2 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है। टीम का नेट रन रेट +0.797 है। श्रीलंका दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire