Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : एग्जाम सेंटर जाते समय तेज रफ्तार ट्रक मोपेड को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, पिता घायल

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : एग्जाम सेंटर जाते समय तेज रफ्तार ट्रक मोपेड को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, पिता घायल
X

CG Accident : जीपीएम। जिस बेटी को पिता अपने सपनों के साथ परीक्षा दिलाने ले जा रहा था, उसी सफर ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल के पास की है। जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी गायत्री सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह अपने पिता कृपाल सिंह के साथ मोपेड से पेंड्रा कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी। लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक पुल पर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल पिता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire