Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : दुर्ग में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, BCCI को 33 साल की लीज पर मिलेगी जमीन

Dev Verma
CG News : दुर्ग में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, BCCI को 33 साल की लीज पर मिलेगी जमीन
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खेल सुविधाओं को विश्व स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला क्रीड़ांगन समिति की उच्च स्तरीय बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस भव्य स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 33 वर्षों की लीज पर सौंपी जाएगी।

CG News : बैठक में मिली मंजूरी

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया। पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का पूर्ण कायाकल्प किया जाएगा, जिससे दुर्ग न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र का नया क्रिकेट हब बन सकेगा।

CG News : पुरानी संरचनाएं होंगी ढहाई जाएंगी

योजना के तहत परिसर में बने बैडमिंटन कोर्ट को छोड़कर शेष पूरी जमीन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के माध्यम से BCCI को लीज पर दी जाएगी। वर्तमान में जर्जर हालत में पड़े पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम और मानस भवन को ढहा दिया जाएगा। परिसर की व्यावसायिक दुकानों को एक महीने का नोटिस देकर खाली कराया जाएगा और सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

CG News : प्रशासनिक व्यवस्था

पूरे प्रोजेक्ट के समन्वय और निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला कोषालय अधिकारी को सौंपी गई है। DMF मद से बने अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का संचालन अब जिला क्रीड़ांगन समिति करेगी।

CG News : राज्य सरकार से मिलेगी अंतिम स्वीकृति

राज्य शासन से प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलते ही जमीन CSCS को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके तुरंत बाद PWD की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू होगा। इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं और ट्रेनिंग मिल सकेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire