Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड का रिज़ल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर, बेटियों में आरोही देशपांडे टॉपर
- Pradeep Sharma
- 01 Jun, 2026
JEE Advanced Result 2026: नई दिल्ली। जेईई (JEE Advanced) 2026 का रिज़ल्ट सोमवार सुबह घोषित हो गया है। आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉपर बने हैं। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए।
JEE Advanced Result 2026: नई दिल्ली। जेईई (JEE Advanced) 2026 का रिज़ल्ट सोमवार सुबह घोषित हो गया है। आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉपर बने हैं। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए।
JEE Advanced Result 2026: आईआईटी दिल्ली ज़ोन की ही आरोही देशपांडे ने लड़कियों में टॉप किया है। उनकी रैंक 77 है और उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं। इस परीक्षा में कुल 56,880 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 10,107 लड़कियां हैं।
JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड टॉपर शुभम कुमार का फैमिली बैकग्राउंड
शुभम कुमार बिहार के गया जिले के बेहद सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शिव कुमार गया में ही छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं। घर में बहुत ज्यादा चकाचौंध या वीआईपी सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन शुभम के माता-पिता ने कभी भी अपने बेटे की पढ़ाई में किसी चीज की कमी नहीं होने दी। शुभम कुमार बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे और गणित और विज्ञान के विषयों में उनकी रुचि असाधारण थी।
JEE Advanced Result 2026: जेईई मेन्स में भी किया था टॉप
शुभम कुमार की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेईई एडवांस्ड से पहले जेईई मेन्स 2026 की परीक्षा में भी कमाल किया था। जेईई मेन्स के सेशन 1 में शुभम ने पूरे 300 में से 300 अंक हासिल करके 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। तभी से उम्मीद जताई जा रही थी कि वे एडवांस्ड में भी कुछ बड़ा करेंगे। और हुआ भी यही। आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) की तरफ से जारी जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट में उन्होंने 360 में से 330 नंबर लाकर ऑल इंडिया रैंक 1 पर अपना कब्जा जमा लिया।
JEE Advanced Result 2026: शुभम कुमार की सफलता का मंत्र
अपनी इस अविश्वसनीय सफलता का श्रेय शुभम अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और राजस्थान के कोटा शहर के कॉम्पिटिटिव माहौल को देते हैं। शुभम कुमार का मानना है कि जेईई जैसी कठिन परीक्षा को पास करने के लिए किसी जादुई ट्रिक की जरूरत नहीं होती, बल्कि ‘कंसिस्टेंसी’ यानी निरंतरता बनाए रखनी होती है। शुभम ने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी और रोजाना नियम से 7 से 8 घंटे की क्वॉलिटी स्टडी करते थे। वे समय-समय पर जेईई मॉक टेस्ट देते थे और अपनी गलतियों को सुधारने पर सबसे ज्यादा फोकस करते थे।
JEE Advanced Result 2026: आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करेंगे शुभम कुमार
जेईई एडवांस रिजल्ट जारी होने के बाद शुभम कुमार जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जेईई एडवांस्ड टॉपर शुभम कुमार ने साफ कर दिया है कि उनकी पहली और आखिरी पसंद देश का सबसे प्रतिष्ठित आईआईटी बॉम्बे कैंपस है। वे वहां से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। शुभम कुमार का सपना है कि वे आगे चलकर कोडिंग और सॉफ्टवेयर की दुनिया में कुछ ऐसा बड़ा और इनोवेटिव काम करें, जिससे उनके देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचाइयों पर पहुंचे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
- 2. Train accident in Morena: मुरैना में बड़ा रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 6 की मौत
- 3. Hyderabad Investor Connect: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 10 हजार करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 4,200 करोड़ का डेटा सेंटर निवेश, 250 रोजगार की संभावना, सीएम ने सात कंपनियों को सौंपा आमंत्रण पत्र
- 4. Governor Ramen Deka: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में फारेस्ट अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल रमेन डेका, कहा...जंगलों को समझने के लिए उनसे जुड़ाव जरूरी'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

