Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Breaking News: चुनाव से पहले सपा में होगी बड़ी टूट, योगी सरकार के मंत्री राजभर के बयान से बवाल, दावा- पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार

UP Breaking News:लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि आने वाले समय में पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

UP Breaking News: चुनाव से पहले सपा में होगी बड़ी टूट, योगी सरकार के मंत्री राजभर के बयान से बवाल, दावा- पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार
X

UP Breaking News:लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि आने वाले समय में पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

UP Breaking News: राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीतियां बनाने में जुटे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में किसी नेता का नाम या कोई ठोस साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।

UP Breaking News: राजभर ने सपा और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ विपक्षी नेताओं की बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इन मामलों से भलीभांति परिचित है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

UP Breaking News: राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान: सपा का पलटवार

राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल राजनीतिक रूप से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर केवल राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। साजन ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में राजभर की पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहेगा

UP Breaking News: अखिलेश यादव पर पहले भी साध चुके हैं निशाना

यह पहला मौका नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला हो। हाल ही में राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के विदेश दौरे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यदि अखिलेश यादव लंदन और पेरिस जाने के बजाय काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या विंध्याचल जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा करते तो स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलता। उन्होंने अखिलेश यादव को प्रदेश और देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की सलाह भी दी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire