Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND W vs NED W T20 WC: नीदरलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IND W vs NED W T20 WC: नीदरलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
X

IND W vs NED W T20 WC: मुंबई: महिला टी20 विश्व कप 2026 का 10वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच इंग्लैंड के लीड्स स्थित हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को आराम दिया गया है, जबकि नंदनी शर्मा की टीम में वापसी हुई है।

जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा भारत

भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेगी। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

कैसी है लीड्स की पिच?

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है। यदि बल्लेबाज शुरुआती चुनौती पार कर लेते हैं तो रन बनाना आसान हो जाता है।

कब और कहां देखें मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हुआ। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे हुआ था। क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दोनों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

नीदरलैंड: हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire